बांग्लादेश के बागेरहाट में पत्रकार की हत्या

WhatsApp Channel Join Now

ढाका, 4 अक्टूबर (हि.स.)। बंगलादेश में बागेरहाट के हरिखाली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार एस. एम. हयातउद्दीन की हत्या कर दी। पुलिस सूत्राें ने आज यहां बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे उस समय घटी, जब वह घर लौट रहे थे। हयातउद्दीन स्थानीय दैनिक भोरेर चेतोना में काम करते थे और जुबो दल की राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे।

बागेरहाट मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी महमूद-उल-हसन ने बताया की हत्या के कारणाें की जांच जारी है। पुलिस काे संदेह है कि उनकी हत्या किसी पुरानी रंजिश के कारण की गई है। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने हयातउद्दीन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें बागेरहाट सदर अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पत्रकारों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिए जाने की माँग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नवनी करवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765847 Articles

Share this story