सैन डिएगो के तट पर नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता

WhatsApp Channel Join Now
सैन डिएगो के तट पर नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता


सैन डिएगो के तट पर नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ लापता


सैन डिएगो, 05 मई (हि.स.)। अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास सोमवार को एक छोटी नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए और नौ अन्य अब भी लापता हैं। घटना की पुष्टि स्थानीय शेरिफ विभाग और अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने की है।

शेरिफ विभाग के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 (स्थानीय समयानुसार) बजे टॉरी पाइंस स्टेट बीच के पास हुआ। गश्ती दल को एक पंगा-शैली की नाव के पलटने की सूचना मिली, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

कोस्ट गार्ड ने बताया कि हादसे के समय नाव पर सवार लोगों की तलाश के लिए व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है। खोज क्षेत्र सान डिएगो शहर से लगभग 24 किलोमीटर उत्तर में है। हेलीकॉप्टर, गश्ती नौकाएं और अन्य बचाव एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। शेरिफ विभाग और कोस्ट गार्ड ने अभी तक पीड़ितों की राष्ट्रीयता या पहचान उजागर नहीं की है।

अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश जारी है और दुर्घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। तटीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय नागरिकों से समुद्र किनारे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story