शेख हसीना ने बांग्लादेश लाैटने के पहले नया पासपाेर्ट, नया पहचान पत्र मांगा

WhatsApp Channel Join Now
शेख हसीना ने बांग्लादेश लाैटने के पहले नया पासपाेर्ट, नया पहचान पत्र मांगा


नई दिल्ली/लंदन,

09 नवंबर (हि.स.)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने कानूनी सलाहकार के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से औपचारिक रूप से संपर्क कर उनके लिए एक नए बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) जारी करने का अनुरोध किया है।

भारत में बांग्लादेश की

कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को संबोधित एक पत्र में, लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स के बैरिस्टर स्टीवन पावेल्स केसी ने कहा कि यह अनुरोध अंतरिम सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा हसीना के मौजूदा पासपोर्ट और एनआईडी को कथित तौर पर रद्द किए जाने के बाद किया गया है।

पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि यह आवेदन हसीना की बांग्लादेशी नागरिकता पर आधारित है, तथा इसमें बांग्लादेश के कानूनों के तहत उत्पन्न होने वाले दायित्वों के साथ-साथ लागू अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार विनियमाें के तहत दायित्वों का भी हवाला दिया गया है।

कानूनी प्रतिनिधि ने उच्च उच्चायोग से इस मामले की जांच करने तथा नए दस्तावेज अविलंब जारी करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और दस्तावेजों के बारे में अवगत कराने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में करीब सवा दाे साल से निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहीं शेख हसीना पहले ही ऐलान कर चुकीं हैं कि वह दिसंबर में स्वदेश लाैटेंगी और उन पर एवं अवामी लीग पर लगाए गए आराेपाें का लाेकतांत्रिक ढंग से सामना करेंगीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन बुधौलिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774295 Articles

Share this story