नेपाल के राष्ट्रपति ने दो अध्यादेश जारी किए, एक विधेयक को दी मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के राष्ट्रपति ने दो अध्यादेश जारी किए, एक विधेयक को दी मंजूरी


काठमांडू, 17 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने आज विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में दो अध्यादेश जारी किये तथा देश में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना एवं संचालन से संबंधित विधेयक को स्वीकृति प्रदान की।

राष्ट्रपति सचिवालय के सहायक प्रवक्ता धर्मराज गैरे के अनुसार, राष्ट्रपति पौडेल ने सरकार की सिफारिश पर ये अध्यादेश जारी किए। जारी किए गए अध्यादेशों में नेपाल विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार अकादमी अध्यादेश, 2026 और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार अध्यादेश, 2026 शामिल हैं।

गैरे ने बताया कि राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना एवं संचालन संबंधी विधेयक को भी प्रमाणित किया।

संघीय संसद से पारित इस विधेयक को नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 113(2) के तहत प्रमाणित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story