अब पर्दे के पीछे भी 'रामायण' से जुड़ेंगे यश, कर्नाटक वितरण की संभालेंगे कमान

WhatsApp Channel Join Now
अब पर्दे के पीछे भी 'रामायण' से जुड़ेंगे यश, कर्नाटक वितरण की संभालेंगे कमान


मुंबई, 26 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेता यश अब फिल्म 'रामायण' से पर्दे के पीछे भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का डिस्ट्रीब्यूशन विंग कर्नाटक में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी संभालेगा। नमित मल्होत्रा के साथ इस महागाथा के निर्माण से जुड़े यश की कंपनी ने अब वितरण के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है। इससे फिल्म के निर्माण और वितरण में कंपनी की भूमिका का विस्तार होगा।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को दो हिस्सों में बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में भव्य स्तर पर कहानी को जीवंत करने की तैयारी है। फिल्म में यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसकी स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर हो रहा निर्माण इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के वितरण कारोबार की शुरुआत को कंपनी के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

फिल्म के वितरण की जिम्मेदारियां अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तय की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय वितरण की कमान सोनी पिक्चर्स संभालेगा, जबकि उत्तर भारत में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म को रिलीज करेगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वितरण की जिम्मेदारी दिल राजू के पास होगी। कर्नाटक में मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का डिस्ट्रीब्यूशन विंग मोर्चा संभालेगा। तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज और केरल में मुकेश मेहता के नेतृत्व वाला ई4 एंटरटेनमेंट फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी निभाएगा। 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766928 Articles

Share this story