यामी गौतम की 'नई नवेली' ने तीन दिन में कमाए 16.26 करोड़ रुपये

WhatsApp Channel Join Now
यामी गौतम की 'नई नवेली' ने तीन दिन में कमाए 16.26 करोड़ रुपये


यामी गौतम की 'नई नवेली' ने तीन दिन में कमाए 16.26 करोड़ रुपये


मुंबई, 19 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेत्री यामी गौतम धर की फिल्म 'नई नवेली' ने रिलीज के पहले वीकेंड में दुनियाभर में 16.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। दशहरे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

फिल्म ने पहले दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कारोबार बढ़कर 5.70 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीसरे दिन फिल्म ने 5.96 करोड़ रुपये का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में कुल 16.26 करोड़ रुपये कमाए हैं।

'नई नवेली' में रामायण से जुड़ी कल्पनाओं और एक अनोखे परिवार की कहानी को देसी फैंटेसी के अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में अवस्थी परिवार की कहानी के जरिए हास्य, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों को दिखाया गया है। त्योहार के दौरान परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों को ध्यान में रखकर इसे मनोरंजन से भरपूर सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया गया है। शुरुआती वीकेंड के प्रदर्शन से फिल्म को आने वाले दिनों में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम के साथ आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं, जबकि संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियो और कलर येलो के बैनर तले बनी 'नई नवेली' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763328 Articles

Share this story