विक्रांत मैसी ने बताई राजकुमार हिरानी की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत

WhatsApp Channel Join Now
विक्रांत मैसी ने बताई राजकुमार हिरानी की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत


जिओहॉटस्टार की आगामी साइबरक्राइम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई को प्रीमियर के लिए तैयार है। सीरीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इस बीच अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर करते हुए उनकी कहानी कहने की शैली की खासियत बताई है।

विक्रांत मैसी ने कहा कि राजकुमार हिरानी की फिल्मों में पारंपरिक अर्थों में कोई खलनायक नहीं होता। उनके मुताबिक, राजकुमार हिरानी की फिल्मों में विलेन कभी इंसान नहीं होता, बल्कि हालात होते हैं। उनकी फिल्मों में विलेन से आप कभी सच में नफरत नहीं कर सकते। विक्रांत ने कहा कि कई बार परिस्थितियां, चुनौतियां और मजबूरियां लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर देती हैं, जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होती। यही मानवीय दृष्टिकोण हिरानी की कहानियों को खास बनाता है।

विक्रांत का मानना है कि राजकुमार हिरानी की फिल्मों की सबसे बड़ी ताकत उनकी इंसानियत और संवेदनशीलता है। उन्होंने कहा कि 'प्रीतम एंड पेड्रो' में भी रहस्य, हास्य और भावनाओं का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। साइबरक्राइम की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज एक अनोखी जोड़ी की कहानी है, जो कई दिलचस्प मामलों के बीच अपनी यात्रा तय करती है। सीरीज 3 जुलाई से जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story