'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर

WhatsApp Channel Join Now
'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर


'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर


मुंबई, 26 सितंबर (हि.स.)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल के दो पोस्टर्स सामने आए हैं। पोस्टर में विक्की का अंदाज बेहद इंटेंस और प्रभावशाली नजर आ रहा है। हाथ में सिगरेट और लाइटर लिए उनका लुक किरदार की गंभीरता और दबदबे को दर्शाता है। उनकी गहरी नजरें और दमदार व्यक्तित्व पोस्टर को खास बनाते हैं।

फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आएगी। तीनों कलाकारों के सामने आए पोस्टर्स में उनके किरदारों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, जिससे फिल्म की कहानी और इसके किरदारों को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है। विक्की का लुक खास तौर पर उनके अब तक के स्क्रीन अवतारों से अलग नजर आ रहा है। संजय लीला भंसाली की भव्य सिनेमाई शैली में उनका यह अंदाज फिल्म की दुनिया में एक अलग तीव्रता जोड़ता दिखाई दे रहा है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और एक-एक करके सामने आ रहे पोस्टर्स ने इसे और बढ़ा दिया है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story