वीर हिरानी अब आवाज से बिखेरेंगे जादू, एआई फिल्म में मोगली को देंगे आवाज

WhatsApp Channel Join Now
वीर हिरानी अब आवाज से बिखेरेंगे जादू, एआई फिल्म में मोगली को देंगे आवाज


वीर हिरानी अब आवाज से बिखेरेंगे जादू, एआई फिल्म में मोगली को देंगे आवाज


मुंबई, 14 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता वीर हिरानी अपने करियर में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। 'प्रीतम एंड पेड्रो' में अभिनय से पहचान बनाने के बाद अब वह वॉइस एक्टिंग में हाथ आजमाएंगे।

वीर जल्द ही 'द जंगल बुक' से प्रेरित एक एआई आधारित भारतीय फीचर फिल्म में मोगली के हिंदी किरदार को अपनी आवाज देंगे। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह पहली बार अभिनय से अलग अपनी आवाज के माध्यम से किसी किरदार को जीवंत करेंगे।

इस फिल्म का निर्माण श्रीपाल मोराखिया कर रहे हैं, जबकि सौमित्र रानाडे निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोगली जैसे लोकप्रिय किरदार को आवाज देना वीर के लिए एक नई चुनौती होगी। इसमें संवादों के साथ आवाज के उतार-चढ़ाव और भावनाओं के जरिए किरदार की पहचान बनाने की अहम भूमिका होगी।

वीर हिरानी इससे पहले अविनाश अरुण की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में प्रीतम पारकर के किरदार में नजर आए थे। यह उनका स्ट्रीमिंग डेब्यू था। सीरीज में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में थे। वीर के अभिनय को दर्शकों से सराहना मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज को 2026 की लोकप्रिय भारतीय सीरीज में भी जगह मिली है। अब मोगली के किरदार के जरिए वीर अपने अभिनय करियर में एक नया अनुभव जोड़ने जा रहे हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story