यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, रिलीज डेट तय

WhatsApp Channel Join Now
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, रिलीज डेट तय


यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, रिलीज डेट तय


मुंबई, 14 नवंबर (हि.स.)। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) अब हॉरर फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की दुनियाभर में रिलीज के लिए 31 मार्च 2028 की तारीख तय की है। फिलहाल बिना शीर्षक वाली इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि इसका निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। फिल्म को बड़े पर्दे पर एक नए और रोमांचक हॉरर अनुभव के रूप में पेश करने की तैयारी है।

यह प्रोजेक्ट आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में विकसित किया जा रहा है और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इसके निर्माता हैं। ‘रॉकेट बॉयज’ से पहचान बनाने वाले अभय पन्नू ने फिल्म की पटकथा भी लिखी है। बतौर थिएट्रिकल फीचर फिल्म निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी। वाईआरएफ की फिल्मोग्राफी में अब तक रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर जैसी शैलियां शामिल रही हैं। ऐसे में हॉरर जॉनर में यह उसका नया प्रयोग होगा।

वरुण धवन इस फिल्म के जरिए यश राज फिल्म्स के साथ दूसरी बार काम करेंगे। यह फिल्म उन्हें एक अलग तरह के किरदार और नए सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी। वाईआरएफ के मुताबिक, फिल्म में उसके खास प्रोडक्शन स्तर और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति के साथ दर्शकों को हॉरर का नया अनुभव देने की कोशिश की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776829 Articles

Share this story