जौनपुर की जनता का प्यार कभी नहीं भूल पाऊंगा : इमरान हाशमी

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर की जनता का प्यार कभी नहीं भूल पाऊंगा : इमरान हाशमी


जौनपुर की जनता का प्यार कभी नहीं भूल पाऊंगा : इमरान हाशमी


जौनपुर की जनता का प्यार कभी नहीं भूल पाऊंगा : इमरान हाशमी


जौनपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा कि जौनपुर की जनता ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। वह गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म ‘गन मास्टर जी-9’ के प्रमोशन के लिए फिल्म की पूरी टीम के साथ जौनपुर पहुंचे थे। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में युवा उमड़ पड़े। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख, फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त और निर्माता दीपक मुकुट भी मौजूद रहे। फिल्म में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह की पहल पर फिल्म की टीम यहां प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान इमरान हाशमी ने कहा कि जौनपुर को शिराज-ए-हिंद के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां आकर उन्हें इस पहचान और यहां के लोगों के प्यार का एहसास हुआ। जनता ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है, वह इसे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने जल्द ही दोबारा जौनपुर आने और भविष्य में यहां अपनी किसी नई फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा भी जताई।

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने युवाओं से अपील की कि वे 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘गन मास्टर जी-9’ जरूर देखें। उन्होंने कहा कि फिल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर वह चीज मौजूद है, जिसकी वे उम्मीद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की एक झलक पाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780060 Articles

Share this story