करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई

WhatsApp Channel Join Now
करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई


करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई


मुंबई, 29 सितंबर (हि.स.)। 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं उदिति सिंह इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं। शो के दौरान वह कई बार अपने रिश्ते और ब्रेकअप से जुड़ी बातें शेयर कर चुकी हैं। हालिया एपिसोड में स्काउटऑप से बातचीत के दौरान उदिति ने अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए इसे अपनी जिंदगी का अहम मोड़ बताया। हालांकि, इस बातचीत में उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए ब्रेकअप एक तरह से छिपा हुआ वरदान था।

उदिति ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर के साथ एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता पाला था। समय के साथ पालतू की देखभाल को लेकर दोनों के बीच काफी मतभेद होने लगे। उन्होंने कहा कि कुत्ते की देखभाल और साफ-सफाई को लेकर उनके विचार अलग थे, जिसकी वजह से अक्सर झगड़े होते थे। उदिति के मुताबिक, घर की सफाई को लेकर भी दोनों की सोच अलग थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच अनबन बढ़ती गई।

बातचीत के दौरान उदिति ने यह भी संकेत दिया कि उनका पुराना पार्टनर कई बार उन्हें निराश करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें कहा जाता था, तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हें नहीं आता। उदिति ने यह भी कहा कि उनके माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसकी एक वजह दोनों के बीच करीब 10 साल का उम्र का अंतर भी था। 'बिग बॉस 20' में उदिति की निजी जिंदगी से जुड़े ये खुलासे दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story