'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज


'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज


उल्का गुप्ता स्टारर फिल्म 'रजनी की बारात' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। देसी अंदाज, पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और फायरिंग के ट्विस्ट से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर की शुरुआत एक पंडित के संवाद से होती है, जहां वह कहते हैं कि जन्म पत्री में बारात घर पर आने के योग नहीं हैं। इसके बाद कहानी में भावनात्मक और मजेदार मोड़ देखने को मिलता है। सुनीता राजवार, जरीना वहाब और अश्वथ भट्ट अपने दमदार अंदाज से ट्रेलर को और दिलचस्प बनाते नजर आते हैं।

ट्रेलर में रजनी और रज्जन की प्रेम कहानी के साथ कई ट्विस्ट और टर्न्स दिखाई देते हैं। रजनी अपने प्यार को पाने के लिए खुद बारात लेकर निकलने का फैसला करती है, लेकिन उसके रास्ते में कई मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में अचानक फायरिंग और बढ़ते तनाव के साथ कहानी को रहस्यपूर्ण अंदाज में छोड़ा गया है। 2 मिनट 27 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमिक गड़बड़झाले, इमोशनल ड्रामा और बिहार की मिट्टी से जुड़े देसी फ्लेवर से भरपूर नजर आता है।

एपिफेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन आदित्य अमन ने किया है, जबकि तनाया आडारकर और तेज एच आडारकर इसके निर्माता हैं। फिल्म में उल्का गुप्ता, कनिष्क, इशिता सिंह, सुनीता राजवार, जरीना वहाब और अश्वथ भट्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उल्का गुप्ता ने कहा कि रजनी का किरदार एक ऐसी लड़की को दर्शाता है, जो अपने दिल की सुनती है और प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने का साहस रखती है। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story