फिल्म 'कथानार' का टीजर ट्रेलर रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
फिल्म 'कथानार' का टीजर ट्रेलर रिलीज


फिल्म 'कथानार' का टीजर ट्रेलर रिलीज


दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर 31 मार्च को जारी किया गया। इसमें उनके साथ जयसूर्या अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है और इसके जरिए अनुष्का मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।

करीब 2 मिनट 58 सेकंड लंबे टीजर की शुरुआत एक रहस्यमयी और जादुई गलियारे से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली आवाज फिल्म के अलौकिक और रहस्यमयी माहौल को स्थापित करती है। कहानी केरल के एक पुजारी ‘कथानार’ पर आधारित बताई जा रही है, जिनके बारे में मान्यता है कि उनके पास अद्भुत शक्तियां थीं।

फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की गई है और इसे तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी सहित कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। खास बात यह भी है कि मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story