'सूबेदार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
'सूबेदार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज


'सूबेदार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज


अनिल कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 5 मार्च 2026 को स्ट्रीम होगी। करीब 172 सेकेंड के ट्रेलर में हाई वॉयलेंस और दमदार एक्शन की झलक देखने को मिलती है। कहानी गैंगस्टर्स की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसमें एक रिटायर्ड फौजी के किरदार में अनिल कपूर इंटेंस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में मोना सिंह के दमदार किरदार की एंट्री कराई गई है, जिनके सीमित लेकिन प्रभावशाली दृश्यों ने उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके बाद सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, राधिका मदान और फैसल मलिक जैसे कलाकारों की झलक मिलती है। ट्रेलर कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करता बल्कि किरदारों के जरिए सस्पेंस और माहौल तैयार करता है।

फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है, जबकि निर्माण विक्रम मल्होत्रा और अनिल कपूर ने किया है। ट्रेलर पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई प्रशंसकों ने इसे अभिनेता का दमदार कमबैक बताया है, तो कुछ ने इसकी तुलना हालिया हिंसक ट्रेंड वाली फिल्मों से करते हुए सराहना की है। अब रिलीज के बाद दर्शकों की अंतिम प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story