'जन नायकन' की रिलीज में देरी, थलापति विजय ने तोड़ी चुप्पी

WhatsApp Channel Join Now
'जन नायकन' की रिलीज में देरी, थलापति विजय ने तोड़ी चुप्पी


'जन नायकन' की रिलीज में देरी, थलापति विजय ने तोड़ी चुप्पी


साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने राजनीति में सक्रिय कदम रखते हुए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम के साथ तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने पहुंचे विजय ने समर्थकों को संबोधित करते हुए अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाया और कहा कि कई राजनीतिक दल उनके विरोध में एकजुट हो गए हैं।

विजय ने कहा कि उनकी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज में देरी और करूर भगदड़ जैसी घटनाओं को वह एक साजिश के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी फिल्म चुनाव से पहले रिलीज होती, तो यह एक मजबूत संदेश दे सकती थी। उन्होंने समर्थकों से कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद उनका रिश्ता और मजबूत होगा। अभिनेता ने भावुक अंदाज में कहा कि वह एक भाई और बेटे के रूप में लोगों के न्याय के लिए लड़ रहे हैं और उन्हें भी न्याय चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 'जन नायकन' 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणन में देरी के चलते फिल्म की रिलीज टल गई और मामला फिलहाल समीक्षा समिति के पास लंबित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story