प्रभास की 'फौजी' का टीजर आया सामने

WhatsApp Channel Join Now
प्रभास की 'फौजी' का टीजर आया सामने


प्रभास की 'फौजी' का टीजर आया सामने


मुंबई, 24 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेता प्रभास के आगामी फिल्म 'फौजी' का टीजर जारी कर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया गया। 'फाइल नंबर 25' शीर्षक से जारी इस वीडियो में प्रभास दूसरे विश्व युद्ध के दौर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले एक निडर योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।

प्रभास के दमदार अंदाज और आक्रामक तेवरों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में अभिनेता का एक्शन अवतार देखने को मिलता है, जिसमें वह अंग्रेजों को चुनौती देते दिखाई देते हैं।

टीजर में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की मुलाकात का दृश्य भी दिखाया गया है। इसमें भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने से जुड़ी बातचीत की झलक मिलती है। कहानी में एक ऐसे विद्रोही योद्धा को दिखाया गया है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के लिए चुनौती बनकर उभरता है। प्रभास अपने दमदार संवाद में अंग्रेजों को ललकारते हुए कहते हैं, अरे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी। इस संवाद और उनके आक्रामक अंदाज ने टीजर को खास बना दिया है।

हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही 'फौजी' एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज 19 मार्च, 2027 को प्रस्तावित है। प्रभास के जन्मदिन पर उनकी एक अन्य बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' के निर्माताओं ने भी विशेष वीडियो शेयर किया। इसमें अभिनेता सीक्वल के सेट पर नजर आए, जहां निर्देशक नाग अश्विन उन्हें एक दृश्य के लिए निर्देश देते दिखाई दिए। जन्मदिन के मौके पर दोनों फिल्मों की झलक मिलने से प्रभास के प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765872 Articles

Share this story