'ईठा' के गाने 'जी जी रे जी' का टीजर जारी, कल रिलीज होगा पूरा गाना

WhatsApp Channel Join Now
'ईठा' के गाने 'जी जी रे जी' का टीजर जारी, कल रिलीज होगा पूरा गाना


'ईठा' के गाने 'जी जी रे जी' का टीजर जारी, कल रिलीज होगा पूरा गाना


मुंबई, 16 नवंबर (हि.स.)। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने अपनी आगामी फिल्म 'ईठा' के गाने 'जी जी रे जी' का टीजर जारी कर दिया है। श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म में वह ईठा की भूमिका निभा रही हैं। गाने की पहली झलक में श्रद्धा पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके नृत्य और मंच पर दमदार प्रस्तुति के जरिए फिल्म की संगीत से सजी दुनिया की झलक दिखाई गई है। निर्माताओं के मुताबिक, पूरा गाना कल रिलीज किया जाएगा।

'जी जी रे जी' को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। उन्होंने गाने का संगीत देने के साथ इसका संयोजन और निर्माण भी किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। फिल्म में संगीत को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है, जिसके जरिए मुख्य किरदार के सपनों, भावनाओं और संघर्ष को दिखाया जाएगा।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईठा' एक एपिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक ऐसी कलाकार की भूमिका में हैं, जिसका सफर आगे चलकर उसे एक बड़ी पहचान दिलाता है। 'ईठा' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story