कान्स में तारा का ग्लोबल जलवा

WhatsApp Channel Join Now
कान्स में तारा का ग्लोबल जलवा


कान्स में तारा का ग्लोबल जलवा


79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री तारा सुतारिया ने पहली बार शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में हिस्सा लिया, जहां उन्हें सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य दुनियाभर की उन प्रभावशाली महिलाओं को पहचान देना है, जो फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन और अलग काम कर रही हैं।

सम्मान मिलने के बाद तारा सुतारिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को बेहद खुश, विनम्र और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, इतनी सम्मानित, कुशल, शक्तिशाली और प्रेरणादायक महिलाओं के बीच होना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। हम सबके बीच मौजूद समानताओं और विविधताओं का जश्न मनाना वास्तव में खूबसूरत एहसास है। तारा ने रेड सी फिल्म फाउंडेशन और कान्स में मौजूद आयोजकों का आभार भी जताया।

इस खास मौके पर तारा सुतारिया ने डिजाइनर विविएन वेस्टवुड द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी सैटिन कॉर्सेट गाउन पहना, जिसमें डिजाइनर की सिग्नेचर ड्रेप्ड कॉर्सेट्री और फ्लोइंग सिल्हूट नजर आया। उनके ग्लैमरस लुक और खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है। अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story