लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

WhatsApp Channel Join Now
लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता


लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता


मुंबई, 04 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री तब्बू और तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की जोड़ी करीब 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। दोनों आगामी फिल्म 'किंग 100' में साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को तब्बू के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया। इससे पहले दोनों कलाकार 1998 में आई फिल्म 'आविदा मा आविदे' में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म में तब्बू 'महांति झांसी रानी' का किरदार निभा रही हैं। जारी किए गए वीडियो में वह अलग-अलग साड़ियों में गंभीर और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं। एक दृश्य में उनका किरदार अपने कार्यालय में शपथ लेता दिखाई देता है। फिल्म के दृश्यों में गहरे और रहस्यमयी माहौल की झलक मिलती है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक भी हो सकता है, हालांकि इस बारे में निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

रा कार्तिक के निर्देशन में बन रही 'किंग 100' में नागार्जुन और तब्बू के अलावा अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772079 Articles

Share this story