सूर्या की नई फिल्म का हुआ ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
सूर्या की नई फिल्म का हुआ ऐलान


सूर्या की नई फिल्म का हुआ ऐलान


तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की आगामी पैन-इंडिया फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता के साथ अपने नए सिनेमाई सहयोग की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल करेंगे, जिन्होंने इससे पहले सूर्या के साथ चर्चित फिल्म 'जय भीम' में काम किया था। यह घोषणा सूर्या की हालिया फिल्म 'करुप्पू' की सफलता के बीच की गई है।

निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में सूर्या की अभिनय यात्रा की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पोस्ट में कहा गया कि सूर्या ने हर फिल्म के साथ अपनी कला को नए स्तर पर पहुंचाया है और अब वह अपने अब तक के सबसे बड़े मंच पर कदम रखने जा रहे हैं।

हालांकि, फिल्म के शीर्षक, कहानी और अन्य कलाकारों को लेकर अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन होम्बले फिल्म्स और टीजे ज्ञानवेल के साथ सूर्या की यह नई साझेदारी पहले ही चर्चा का विषय बन गई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जाएगी और देशभर के दर्शकों के लिए एक भव्य सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story