'रामायण' के स्पेशल इफेक्ट्स ने जीता सनी देओल का दिल, दर्शकों से फिल्म देखने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
'रामायण' के स्पेशल इफेक्ट्स ने जीता सनी देओल का दिल, दर्शकों से फिल्म देखने की अपील


मुंबई, 08 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता सनी देओल ने फिल्म 'रामायण' की जमकर तारीफ करते हुए इसे हॉलीवुड की फिल्मों से भी बेहतर बताया है।

फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दर्शकों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि उनके मुताबिक इससे बेहतर है। सनी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म देखी और उन्हें यह बेहद पसंद आई। खास तौर पर फिल्म के दृश्य प्रभावों ने उन्हें प्रभावित किया है।

सनी ने फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये दर्शकों को उस दौर का अनुभव कराते हैं। फिल्म के पहले भाग के पोस्ट-क्रेडिट दृश्य में सनी भगवान हनुमान के रूप में दिखाई देते हैं, जो आने वाले भाग में उनके किरदार की अहम भूमिका का संकेत देता है। अभिनेता ने देशवासियों से भारतीय सिनेमा के इस बड़े प्रयास को देखने और इसका समर्थन करने की अपील भी की।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म के पहले भाग में रावण के उदय और उसकी शक्तियों के विस्तार के साथ राम के बचपन, राम-सीता विवाह, वनवास और सीता को वापस लाने के संकल्प की कहानी दिखाई गई है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774177 Articles

Share this story