सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का ऐलान


सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का ऐलान


मुंबई, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी करने के साथ इसकी रिलीज तारीख भी घोषित की है। यह एक्शन क्राइम-थ्रिलर 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनसुलझे सवालों और छिपे हुए सच के बीच उलझ जाता है।

जारी मोशन पोस्टर में सनी देओल गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी तीखी नजरें और प्रभावशाली व्यक्तित्व फिल्म में रहस्य, अपराध और रोमांच से भरी कहानी की झलक देते हैं। पोस्टर से संकेत मिलता है कि फिल्म का मुख्य किरदार अपने अतीत और सच्चाई के बीच संघर्ष करता दिखाई देगा।

एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण एमएम मूवीज के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759397 Articles

Share this story