सिनेनाउ से नई भूमिका में जुड़े सिद्धार्थ रॉय कपूर

WhatsApp Channel Join Now
सिनेनाउ से नई भूमिका में जुड़े सिद्धार्थ रॉय कपूर


भारतीय मनोरंजन उद्योग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर अब सिनेनाउ की फाउंडिंग टीम के साथ प्रिंसिपल एडवाइजर के रूप में जुड़ गए हैं। कंपनी फिल्म इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) के क्षेत्र में 1,350 करोड़ रुपये के निवेश के साथ नए विस्तार की तैयारी कर रही है। ऐसे में सिद्धार्थ रॉय कपूर कंपनी की रणनीतिक योजनाओं और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई जिम्मेदारी के तहत सिद्धार्थ रॉय कपूर कंटेंट रणनीति तैयार करने, फिल्म उद्योग में मजबूत साझेदारियां स्थापित करने और फिल्म आईपी को निवेश का एक भरोसेमंद विकल्प बनाने पर काम करेंगे। कंपनी का मानना है कि उनके लंबे अनुभव और मनोरंजन उद्योग की गहरी समझ से सिनेनाउ को नई दिशा मिलेगी। उनका फोकस क्रिएटर्स, निर्माताओं और निवेशकों के बीच बेहतर सहयोग का माहौल तैयार करने पर रहेगा।

सिनेनाउ के चेयरमैन रोहित डालमिया ने कहा कि दर्शकों की बदलती पसंद और मनोरंजन उद्योग के बदलते स्वरूप को समझने में सिद्धार्थ रॉय कपूर की विशेषज्ञता कंपनी के लिए बेहद अहम साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में सिनेनाउ भारतीय फिल्म उद्योग में नवाचार और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story