सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

WhatsApp Channel Join Now
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट


सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट


मुंबई, 13 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने घायल पैर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मेडिकल वॉकिंग बूट पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने चोट लगने की वजह और घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं।

सिद्धार्थ ने तस्वीर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, मैंने 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।” उन्होंने कैप्शन के साथ अस्पताल से जुड़ा इमोजी भी साझा किया। उनकी इस पोस्ट के बाद प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता की चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

निजी जिंदगी की बात करें तो सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने हाल ही में दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर की थी। इससे पहले दोनों ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। अब सिद्धार्थ की चोट की खबर के बीच प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story