'ईठा' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी

WhatsApp Channel Join Now
'ईठा' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी


'ईठा' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, नया वीडियो जारी


मुंबई, 20 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज से पहले श्रद्धा ने इसका एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके किरदार की बेबाकी और दमदार व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलती है। वीडियो में श्रद्धा का प्रभावशाली संवाद और उनका बेखौफ अंदाज खास आकर्षण का केंद्र है। इस छोटी सी झलक ने फिल्म में उनके किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

वीडियो में श्रद्धा अपने किरदार ईठा के आत्मविश्वास और बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर और गाने 'जी जी रे जी' को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लावणी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में श्रद्धा एक पारंपरिक लोक कलाकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके इस नए अवतार को देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं।

मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी 'ईठा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story