पहली बार आमिर खान की हीरोइन बनेंगी श्रद्धा कपूर, फिल्मी गलियारों में हलचल

WhatsApp Channel Join Now
पहली बार आमिर खान की हीरोइन बनेंगी श्रद्धा कपूर, फिल्मी गलियारों में हलचल


पहली बार आमिर खान की हीरोइन बनेंगी श्रद्धा कपूर, फिल्मी गलियारों में हलचल


अभिनेता आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर अलग अंदाज में नजर आने की तैयारी में हैं। इस बार वह भारतपे के सह-संस्थापक और 'शार्क टैंक इंडिया' से चर्चा में आए अशनीर ग्रोवर के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर उनके साथ नजर आएंगी। श्रद्धा इस फिल्म में अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाती दिखाई देंगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म कॉर्पोरेट दुनिया, विवाद और निजी संघर्षों की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

फिल्म में आमिर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आएगी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा पिछले कुछ समय से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं और अपने किरदार की तैयारी में जुटी हैं। उनके लिए यह भूमिका अब तक निभाए गए चुलबुले किरदारों से बिल्कुल अलग होगी, क्योंकि इसमें वह एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल और पत्नी के जटिल भावनात्मक पक्ष को पर्दे पर उतारेंगी। फिल्म की कहानी में 2022 में भारतपे से जुड़े विवादों और परिवार पर लगे वित्तीय आरोपों को भी अहम हिस्सा बनाया जाएगा।

हालांकि, फिल्म का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन आमिर और श्रद्धा के साथ आने की खबर ने फिल्मी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दर्शकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आमिर, अशनीर के बेबाक अंदाज और तीखी संवाद शैली को किस तरह पर्दे पर उतारेंगे। वहीं श्रद्धा का नया कॉर्पोरेट अवतार भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय की सबसे चर्चित बायोपिक फिल्मों में शामिल हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story