'झुमका पटोला' के जरिए डांस के प्रति अपना प्यार जाहिर कर पाई : शरवरी

WhatsApp Channel Join Now
'झुमका पटोला' के जरिए डांस के प्रति अपना प्यार जाहिर कर पाई : शरवरी


'झुमका पटोला' के जरिए डांस के प्रति अपना प्यार जाहिर कर पाई : शरवरी


मुंबई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। अभिनेत्री शरवरी अपनी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के गाने 'झुमका पटोला' को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस गाने ने उन्हें डांस के प्रति अपने प्यार को एक नए अंदाज में जाहिर करने का मौका दिया है। सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेत्री इससे पहले भी अपने डांस से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं, लेकिन इस गाने का अनुभव उनके लिए खास रहा।

शरवरी के मुताबिक, सूरज बड़जात्या के साथ गाने की शूटिंग केवल डांस स्टेप्स तक सीमित नहीं थी, बल्कि हर मूवमेंट और चेहरे के भाव को कहानी से जोड़कर देखा गया। उन्होंने बताया कि निर्देशक उन्हें समझाते थे कि किसी खास पल का उनके किरदार के लिए क्या महत्व है। साथ ही, वह अपनी पिछली फिल्मों के गानों से जुड़े अनुभव भी शेयर करते थे। शरवरी ने कहा कि उन्होंने इन बातों को ध्यान में रखते हुए हर स्टेप और एक्सप्रेशन में भावनाएं उतारने की कोशिश की।

अभिनेत्री का मानना है कि संगीत और डांस कहानी को आगे बढ़ाने के साथ उन भावनाओं को भी व्यक्त कर सकते हैं, जिन्हें संवादों के जरिए बयां करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कुछ गाने अपने किरदारों और यादगार पलों के कारण लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में बसे रहते हैं। फिल्म के टाइटल ट्रैक 'ये प्रेम मोल लिया' को मिले सकारात्मक प्रतिसाद के बाद शरवरी अब 'झुमका पटोला' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हैं। हिमेश रेशमिया के संगीत से सजी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762234 Articles

Share this story