'किंग' में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
'किंग' में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज


'किंग' में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज


मुंबई, 2 नवंबर (हि.स.)। बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का पहला रोमांटिक गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत शाहरुख के संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं, मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका। इसके बाद दीपिका की एंट्री होती है और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

'तू मिल जाए' को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय गायक एड शीरन ने भी इसमें अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। गाने का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। रोमांटिक धुन के साथ फिल्म के वीडियो में शाहरुख का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है। इस तरह गाने में रोमांस और एक्शन का दिलचस्प मेल पेश किया गया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इससे पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। अब 'तू मिल जाए' के जरिए दोनों की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म आगामी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770848 Articles

Share this story