साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा, 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा, 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का ऐलान


साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा, 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का ऐलान


अभिनेता संजय मिश्रा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में गंभीर से लेकर हास्य तक कई तरह के किरदार निभाए हैं। अब वह पहली बार पर्दे पर साईं बाबा के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'तेरा साईं' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। शैलेश एस. सांघवी की एस3 फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। फिल्म में संजय मिश्रा के साथ सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओंकार दास मानिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रिलीज डेट की घोषणा के साथ निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में संजय मिश्रा साईं बाबा के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके आसपास कई अनुयायी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में एक छोटे बच्चे को रोते हुए भी दिखाया गया है, जो फिल्म की कहानी में भावनात्मक पहलू की ओर इशारा करता है। फिल्म की कहानी साईं बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनसे जुड़े चमत्कारों पर आधारित होगी। साईं बाबा के जीवन को बड़े पर्दे पर पेश करने के इस प्रयास में संजय मिश्रा का नया अवतार दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

'तेरा साईं' को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। सिनेपोलिस पूरे भारत में फिल्म का वितरण करेगा। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी। 'तेरा साईं' 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संजय मिश्रा को पहली बार साईं बाबा की भूमिका में देखने को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story