असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म

WhatsApp Channel Join Now
असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित होगी संजय कपूर की नई फिल्म


मुंबई, 20 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता संजय कपूर जल्द ही फिल्म 'अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा के साथ इसका पहला लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है।

यश वीरा फिल्म्स की प्रस्तुति और प्यारेलाल गुंडेचा के निर्माण में बन रही यह फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है। इसका निर्देशन गरुड़वेगा अंजी कर रहे हैं। पोस्टर में संजय कपूर पुलिस अधिकारी के गंभीर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में संजय कपूर के साथ प्रशांत नारायणन, एस्थर अनिल, पृथ्वीराज और गंजकरप्पू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पोस्टर के साथ जारी संदेश में कहानी की उत्सुकता बढ़ाते हुए कहा गया है, 'एक घटना, अनगिनत सवाल और सच की तलाश।' सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपराध, अनसुलझे सवालों और जांच के जरिए सामने आने वाले सच की कहानी पेश करेगी।

संजय कपूर को इससे पहले राघव जुयाल अभिनीत फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में देखा गया था। अब 'अनएक्सपेक्टेड: सफेद सच' के जरिए वह एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म को 2027 में देशभर में पैन-इंडिया स्तर पर नौ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story