सलमान ने दी जन्मदिन की बधाई, शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

WhatsApp Channel Join Now
सलमान ने दी जन्मदिन की बधाई, शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब


मुंबई, 03 नवंबर (हि.स.)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने सलमान खान के जन्मदिन संदेश पर दिया। सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' का नया गाना शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो। 'द किंग', यही मेरी दुआ है।

सलमान के इस संदेश का जवाब देते हुए शाहरुख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आपने कहा था कि बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, बस इसी बात के लिए मैंने इतनी मेहनत की। भाई, मैं हमेशा आपसे बहुत प्यार करता हूं। दोनों सितारों के बीच हुई इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का ध्यान खींचा। शाहरुख का यह मजाकिया जवाब दोनों के बीच दोस्ती और आपसी अपनापन भी जाहिर करता है।

वहीं, जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने अपनी आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' भी रिलीज किया। इस रोमांटिक गाने में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771471 Articles

Share this story