सलमान-संजय की '7 डॉग्स' का भारत में रिलीज का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
सलमान-संजय की '7 डॉग्स' का भारत में रिलीज का ऐलान


सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को दर्शकों ने 'साजन' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया है। अब दोनों एक बार फिर फिल्म '7 डॉग्स' में साथ नजर आने वाले हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बिलाल फलाह और आदिल अल अरबी ने किया है। फिल्म इस साल की शुरुआत में मध्य पूर्व के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें सलमान खान और संजय दत्त कैमियो भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि करीम अब्देल-अजीज और अहमद इज फिल्म के मुख्य कलाकार हैं।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर साझा किया है, जिसमें दोनों अभिनेताओं की झलक देखने को मिलती है। टीजर की शुरुआत में संजय दत्त एक व्यक्ति पर बंदूक ताने नजर आते हैं। उनके किरदार का अंदाज काफी गंभीर और रहस्यमयी दिखाई देता है। वहीं, टीजर के दूसरे हिस्से में सलमान खान पिनस्ट्राइप सूट में नजर आते हैं। उनके चेहरे पर दिख रही रहस्यमयी मुस्कान ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

'7 डॉग्स' को एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म बताया जा रहा है। मध्य पूर्व में रिलीज के बाद अब फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में लाया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी इसे खास बनाती है। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर फिर देखने का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए यह फिल्म खास होने वाली है। '7 डॉग्स' 21 अगस्त 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story