'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो वायरल


'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो वायरल


रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसमें सलमान खान के कैमियो की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही इस कैमियो का खुलासा किया गया था, जिसके बाद दर्शक इसे देखने का इंतजार कर रहे थे।

वायरल तस्वीरों में सलमान खान का लुक बेहद दमदार नजर आ रहा है। वह भगवा रंग के परिधान, सिर पर पगड़ी और माथे पर तिलक के साथ दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उन्होंने 'जिवा महाला' का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार अंगरक्षक और मराठा सेना के बहादुर सैनिक थे। हालांकि फिल्म में उनकी भूमिका छोटी है, लेकिन प्रभावशाली बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस सलमान के इस लुक और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपने छोटे से रोल में भी पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story