सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ दिखेगा युद्ध का दर्द

WhatsApp Channel Join Now
सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ दिखेगा युद्ध का दर्द


सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ दिखेगा युद्ध का दर्द


मुंबई, 11 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान और युद्ध के मानवीय पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म केवल युद्ध के मैदान में होने वाली लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सैनिकों और उनके परिवारों के भावनात्मक संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है। ट्रेलर में सलमान अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक सैनिक के लिए देश की सेवा सर्वोपरि होती है, लेकिन उसके परिवार की जिंदगी भी हर समय अनिश्चितता के बीच गुजरती है। ड्यूटी के दौरान घर से दूर रहने और अपनों से हर विदाई के साथ उनके मन में अनहोनी का डर बना रहता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, हाथों से की जाने वाली लड़ाई और भव्य दृश्य देखने को मिलते हैं। साथ ही कहानी यह संदेश भी देती है कि युद्ध का नुकसान किसी एक पक्ष तक सीमित नहीं रहता। इसमें दोनों तरफ के परिवार प्रभावित होते हैं और शांति की जरूरत हमेशा बनी रहती है।

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री के साथ भावनात्मक दृश्यों को भी जगह दी गई है। शानदार लोकेशन, सिनेमैटोग्राफी और संगीत कहानी को प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ने किया है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775118 Articles

Share this story