रुक्मिणी वसंत का दिखा नया अवतार, 'मंगला गौरी' में बनीं पुलिस अफसर

WhatsApp Channel Join Now
रुक्मिणी वसंत का दिखा नया अवतार, 'मंगला गौरी' में बनीं पुलिस अफसर


अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत आगामी कन्नड़ फिल्म 'मंगला गौरी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। राहुल पीके के निर्देशन में बन रही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें रुक्मिणी पुलिस की वर्दी पहने स्कूटर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री मालाश्री भी नजर आ रही हैं। फिल्म में अलग-अलग पीढ़ियों की दोनों अभिनेत्रियां कहानी के केंद्र में रहेंगी।

रुक्मिणी अपने सहज अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं। 'मंगला गौरी' में वह पहली बार पुलिस की भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म निर्देशक हेमंत एम. राव के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'सप्त सागरदाचे एलो' में साथ काम कर चुके हैं। वहीं केवीएन प्रोडक्शंस के साथ भी रुक्मिणी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'टॉक्सिक' में नजर आ चुकी हैं।

केवीएन प्रोडक्शंस और दक्षिणायनी टॉकीज के बैनर तले बन रही फिल्म में मिधुन मुकुंदन का संगीत है, जबकि श्रीवत्सन सेल्वाराजन ने छायांकन किया है। फिल्म के एक्शन का जिम्मा विक्रम मोर ने संभाला है। वेंकट के. नारायण और हेमंत एम. राव फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की करीब 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story