दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की रिलीज टली

WhatsApp Channel Join Now
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की रिलीज टली


दुलकर सलमान और कयादु लोहार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आई एम गेम' के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले यह फिल्म 20 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 3 सितंबर 2026 कर दी गई है। मेकर्स के मुताबिक, यह बदलाव दर्शकों को सिनेमाघरों में और बेहतर व शानदार अनुभव देने के उद्देश्य से किया गया है।

फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला गाना 'मझविल्ले' हाल ही में जारी किया गया है, जिसे आर्मन मलिक और जेक्स बीजॉय ने अपनी आवाज दी है। दुलकर सलमान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आर्मन मलिक की परफॉरमेंस की तारीफ करते हुए इसे बेहद खास बताया था।

'आई एम गेम' का निर्देशन नाहास हिदायथ ने किया है। फिल्म को बड़े पैमाने पर ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। पांच भाषाओं में रिलीज के साथ मेकर्स की कोशिश फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने की है। अब 3 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story