रवि किशन ने 'धुरंधर' पर दी अपनी राय

WhatsApp Channel Join Now
रवि किशन ने 'धुरंधर' पर दी अपनी राय


रवि किशन ने 'धुरंधर' पर दी अपनी राय


अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म फ्रैंचाइजी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, दर्शकों के एक वर्ग द्वारा फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' कहे जाने पर अभिनेता रवि किशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्मों को इस तरह का टैग देना गलत है और यह एक नया चलन बनता जा रहा है।

रवि किशन ने बातचीत में कहा कि फिल्मों को ‘प्रोपेगेंडा कहना अब फैशन बन गया है। लोग बिना वजह इस शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों को साउथ सिनेमा के कलाकारों की तरह अपनी फिल्मों का खुलकर समर्थन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर कलाकार को अपने करियर में अलग-अलग तरह की फिल्में मिलती हैं और जो किस्मत में होता है, वही होता है।

गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म ने घरेलू स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है, जबकि वैश्विक स्तर पर 1,600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रवि किशन ने इसे फिल्म उद्योग के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story