'रामायण' पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना

WhatsApp Channel Join Now
'रामायण' पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना


'रामायण' पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना


मुंबई, 05 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। पति विजय देवरकोंडा के बाद अब रश्मिका ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फिल्म की सराहना की। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाए। रश्मिका ने लिखा कि वह इस महागाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकीं रश्मिका ने उन्हें भगवान राम के रूप में देखने की उत्सुकता जताई। उन्होंने रणबीर को ढेर सारा प्यार देते हुए उनके नए किरदार के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, साई पल्लवी की तारीफ करते हुए उन्हें माता सीता के रूप में बेहद खूबसूरत बताया। उन्होंने फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश के लिए भी खास संदेश शेयर किया। रश्मिका ने फिल्म के भव्य स्तर और इसकी तैयारी में पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और रचनात्मक सोच की सराहना की। उनके मुताबिक, रामायण जैसी कालजयी गाथा को पर्दे पर जीवंत करना आसान काम नहीं है।

रश्मिका ने निर्माता नमित मल्होत्रा, संगीतकार एआर रहमान, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसकी सफलता की कामना की। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म के अगले भाग में सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। एआर रहमान और हंस जिमर ने फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story