'रामायण' की आलोचनाओं पर बोले-रणबीर कपूर

WhatsApp Channel Join Now
'रामायण' की आलोचनाओं पर बोले-रणबीर कपूर


'रामायण' की आलोचनाओं पर बोले-रणबीर कपूर


मुंबई, 02 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नकारात्मक टिप्पणियां उन्हें प्रभावित नहीं करतीं और वह ऐसी बातों को खुद पर हावी नहीं होने देते।

ट्रोलिंग पर बात करते हुए रणबीर ने पुराने गीत 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जीवन में इस विचार को अपनाना चाहिए और लोगों की बातों से परेशान होने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

रणबीर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब फिल्म 'रामायण' सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। खासतौर पर फिल्म के गीत 'मंगल रंग' के रिलीज होने के बाद इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एआर रहमान के संगीत से सजे इस गीत को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। वहीं, फिल्म के एक अन्य गीत 'रावण तांडव' को लेकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि गीत में अपेक्षित तीव्रता और प्रभाव की कमी है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट और संगीत को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story