दुनियाभर में 'रामायण' का दबदबा, चार दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

WhatsApp Channel Join Now
दुनियाभर में 'रामायण' का दबदबा, चार दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई


दुनियाभर में 'रामायण' का दबदबा, चार दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची कमाई


मुंबई, 09 नवंबर (हि.स.)। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण: भाग 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चार दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म में यश की मौजूदगी का असर कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को चौथे दिन भारत में 56.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें हिंदी से 36.75 करोड़, कन्नड़ से 7.25 करोड़, तेलुगु से 6.25 करोड़, तमिल से 3.15 करोड़ और मलयालम से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़, दूसरे दिन 48.05 करोड़ और तीसरे दिन 69.80 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह चार दिनों में फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। चौथे दिन विदेशों से करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 214 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म की दुनियाभर की कुल कमाई 499.20 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। इनके अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774330 Articles

Share this story