बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का जलवा बरकरार, छह दिनों में 800 करोड़ के पार

WhatsApp Channel Join Now
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का जलवा बरकरार, छह दिनों में 800 करोड़ के पार


बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का जलवा बरकरार, छह दिनों में 800 करोड़ के पार


मुंबई, 11 नवंबर (हि.स.)। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण: भाग 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड के बाद कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई में मजबूती बनी हुई है। रिलीज के छह दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशी बाजारों में छठे दिन फिल्म ने करीब 35 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में कुल कमाई 297 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह फिल्म का दुनियाभर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है।

इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। मंगलवार को कमाई में करीब 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कारोबार मजबूत बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775157 Articles

Share this story