राम पोथिनेनी ने किया नई फिल्म का ऐलान, 'आरएपीओ23' में दिखेगा दमदार अवतार

WhatsApp Channel Join Now
राम पोथिनेनी ने किया नई फिल्म का ऐलान, 'आरएपीओ23' में दिखेगा दमदार अवतार


राम पोथिनेनी ने किया नई फिल्म का ऐलान, 'आरएपीओ23' में दिखेगा दमदार अवतार


मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण भारतीय अभिनेता राम पोथिनेनी अब अपने करियर में एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इंटरनेशनल मेन्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'आरएपीओ23' का प्री-लुक जारी किया है।

इसमें अभिनेता पोथिनेनी के रहस्यमयी किरदार 'लोन वुल्फ' की पहली झलक देखने को मिली है। फिल्म के इस परिचय ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। प्री-लुक में ऐसे शख्स की छवि पेश की गई है, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीता है, अपनी राह खुद बनाता है और अकेले ही मुश्किलों का सामना करने का हौसला रखता है।

'आरएपीओ23' राम पोथिनेनी के लिए खास है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह पहली बार लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसे एक मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी पृष्ठभूमि नियो-नॉयर शैली की होगी। फिल्म में राम के साथ रितेश देशमुख और संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी एस. थिरुनावुक्करासु और संगीत निर्देशन सैम सी.एस. को सौंपा गया है।

कृष्णा पोथिनेनी के निर्माण में आरएपीओ सिनेमैटिक्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर निर्माताओं ने संकेत दिया है कि इसका टाइटल टीजर और पहला लुक जल्द जारी किया जाएगा। फिलहाल प्री-लुक में सामने आए 'लोन वुल्फ' के किरदार ने फिल्म की कहानी और राम के नए अंदाज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story