राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' अब जून में होगी रिलीज, कई कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे

WhatsApp Channel Join Now
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' अब जून में होगी रिलीज, कई कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे


राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' अब जून में होगी रिलीज, कई कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। निर्माताओं का कहना है कि दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर और समय दिया जा रहा है।

'पेड्डी' का ऐलान होने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए ‘पेड्डी पहलवान’ लुक और टीज़र ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। फिल्म में राम चरण एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और शिव राजकुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' एक बड़े पैमाने की एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। वेंकट सतीश किलारु द्वारा निर्मित इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से तैयार किया गया है। फिल्म को लेकर लगातार बढ़ रही उत्सुकता के बीच अब फैंस इसकी नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story