बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचे राजपाल यादव

WhatsApp Channel Join Now
बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचे राजपाल यादव


बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचे राजपाल यादव


मुंबई, 23 सितंबर (हि.स.)। गणेश उत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाहरुख खान, संजय दत्त और अनन्या पांडे समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन कर चुके हैं। अब अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़े होकर गणपति बप्पा के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में राजपाल यादव अन्य भक्तों के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा भी लगाया। आमतौर पर फिल्मी सितारों के लिए अलग या विशेष दर्शन की व्यवस्था रहती है, लेकिन राजपाल यादव आम लोगों के बीच कतार में खड़े नजर आए। उनके इस अंदाज की सोशल मीडिया पर प्रशंसा हो रही है और प्रशंसक इसे उनकी सादगी से जोड़कर देख रहे हैं।

राजपाल यादव पिछले कुछ समय से नौ करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि, गणेश उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दरबार में उनका आम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story