'सिटाडेल सीजन-2' का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा प्रियंका का एक्शन

WhatsApp Channel Join Now
'सिटाडेल सीजन-2' का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा प्रियंका का एक्शन


प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। साल 2023 में रिलीज हुए पहले सीजन के बाद अब 'सिटाडेल सीजन-2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें एक बार फिर प्रियंका दमदार जासूस नादिया सिंह के किरदार में नजर आ रही हैं। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस सीरीज में रिचर्ड मैडेन और स्टैनली टुची भी अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं।

जारी ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार नादिया सिंह और बर्नार्ड ऑर्लिक की टीम एक नए और बेहद खतरनाक वैश्विक खतरे का सामना करने वाली है। दूसरी ओर, सिटाडेल एजेंसी को खत्म करने की कोशिश में जुटा संगठन 'मैंटिकोर' पहले से ज्यादा ताकतवर रूप में सामने आता है। ट्रेलर में एक्शन, साजिश और रहस्य का ऐसा मेल दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

'सिटाडेल सीजन-2' में कुल सात एपिसोड होंगे, जिनका प्रीमियर 6 मई से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। नए सीजन में जैक रेनर, मैट बेरी और मर्ले डैंड्रिज जैसे कलाकार भी शामिल हुए हैं, जिससे कहानी को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story