राम चरण की 'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
राम चरण की 'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज


राम चरण की 'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज


निर्देशक बुची बाबू सना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। ट्रेलर में खेल, इमोशन्स, एक्शन और देसी संस्कृति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग अवतारों और स्पोर्ट्स बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है। इससे पहले मेकर्स उनके 'पेड्डी पहलवान' और क्रिकेटर लुक को सामने ला चुके थे, लेकिन नए ट्रेलर में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। फिल्म में जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और शिवा राजकुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, ए. आर. रहमान का संगीत भी फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना रहा है। फिल्म के गाने 'चिकिरी चिकिरी' और 'राई राई रा रा' को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म को वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने प्रोड्यूस किया है, जबकि माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में सौ डॉलर का आंकड़ा पार हो चुका है। 'पेड्डी' को लेकर देश और विदेश दोनों जगह दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story