'राइज एंड फॉल 2' में फिर दिख सकते हैं पवन सिंह

WhatsApp Channel Join Now
'राइज एंड फॉल 2' में फिर दिख सकते हैं पवन सिंह


मुंबई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भोजपुरी अभिनेता और नेता पवन सिंह एक बार फिर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ सकते हैं। उन्होंने शो के पहले सीजन में हिस्सा लिया था, लेकिन निजी कारणों से बीच में ही बाहर हो गए थे। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, निर्माताओं या पवन सिंह की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कानूनी कारणों के चलते तेज प्रताप यादव को शो छोड़ना पड़ा, जबकि कायरा अनु और राज ग्रोवर भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में निहारिका तिवारी ने चैलेंज में स्वरा भास्कर को हराकर पहली महिला अल्टीमेट रूलर बनने का खिताब अपने नाम किया। इन घटनाक्रमों के बीच पवन सिंह की संभावित वापसी की खबर ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

वीरेंद्र सहवाग इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में प्रतियोगियों के बीच मुकाबले, रणनीति और बदलते समीकरण दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। अब पवन सिंह की वापसी की अटकलों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि वह दोबारा शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं। फिलहाल, उनकी एंट्री को लेकर दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762001 Articles

Share this story