कैटरीना कैफ को ट्रोल किए जाने पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा

WhatsApp Channel Join Now
कैटरीना कैफ को ट्रोल किए जाने पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा


कैटरीना कैफ को ट्रोल किए जाने पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा


मुंबई, 22 सितंबर (हि.स.)। अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल के दिनों में अपने वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नकारात्मक टिप्पणियों का सामना कर रही हैं। पिछले नवंबर में बेटे को जन्म देने के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कैटरीना का समर्थन करते हुए ऐसी टिप्पणियों को नासमझी भरा और अजीब बताया।

परिणीति ने प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है और इसे किसी कमी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, मां बनना अपने आप में बड़ी शारीरिक ताकत का अनुभव है और ऐसे समय में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए।

कैटरीना को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई टिप्पणियों के बीच कई लोगों ने अभिनेत्री का समर्थन भी किया है। लोगों ने महिलाओं के शरीर और उनके निजी जीवन को लेकर टिप्पणी करने के बजाय समझदारी और सहानुभूति दिखाने की अपील की है। परिणीति ने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया की नकारात्मकता को नजरअंदाज कर अपनी जिंदगी और काम पर ध्यान देना पसंद करती हैं। कैटरीना ने इस पूरे मामले पर अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story