मां काली की भक्ति में लीन दिखीं निकिता दत्ता
-कोलकाता के कालीघाट मंदिर में किए मां काली के दर्शन
मुंबई, 28 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री निकिता दत्ता हाल ही में कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री कुछ समय मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण में बिताती नजर आईं।
मंदिर में दर्शन के दौरान निकिता नीले रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। सादगी भरे अंदाज में उन्होंने मां काली के समक्ष प्रार्थना की। व्यस्त पेशेवर कार्यक्रमों के बीच मंदिर पहुंचकर उन्होंने भक्ति और आध्यात्मिक शांति के कुछ पल बिताए। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता का कालीघाट मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। मां काली को समर्पित इस मंदिर का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। निकिता दत्ता की यह यात्रा भी उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा एक खास अवसर रही। ----------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

